Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राजनीति

आप -कांग्रेस के इशारे उखाड़ी मलोया वासियों के घर से मोदी परिवार की नेम प्लेटे-भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा

चंडीगढ़

भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने पुलिस को की मलोया में नेम प्लेटें उखाड़ने की शिकायत

-भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने पुलिस को की मलोया में नेम प्लेटें उखाड़ने की शिकायत 

-नेम प्लेटें तो उखाड़ दी,मगर जनता के दिल से कैसे निकाल सकोगे प्रधानमंत्री मोदी को-मल्होत्रा

सुनील कुमार पांडेय  

 मलोया के 300 परिवारों द्वारा अपने घरों पर लगाई 'मोदी का परिवार' की नेम प्लेटें 

उखाड़ने से यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। भाजपा ने इस घटनाक्रम का आरोप नगर निगम चंडीगढ़ पर लगाया है।वहीं इस घटना के बाद चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा के नेतृत्व में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। जानकारी यह भी मिली है कि भाजपा के प्रदेश सचिव संजीव राणा ने इस संदर्भ में संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की है और पुलिस को चेताया है कि नगर निगम की इस हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

चंडीगढ़ भाजपा के प्रभारी संजीव राणा ने इस संदर्भ में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के तंज का जवाब देते हुए मलोया वासियों ने अपने घरों पर 'मोदी का परिवार' की नेम प्लेटें लगाई थी।आज उन्हें सूचना मिली कि मलोया में जिन घरों पर यह प्लेटें लगी थी,उन्हें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के इशारे पर नगर निगम चंडीगढ़ ने पुलिस की मदद लेकर उखाड़ दिया। राणा ने इस घटना पर कड़ा गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति अपनी निजी संपत्ति पर खुद की मर्जी से जिस पार्टी चाहे बैनर,झंडा या सामग्री लगा सकता है। मगर हद की बात यह है कि नगर निगम ने अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल करते हुए लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करते हुए उनके नेता के बैनर ही उखाड़ दिए। राणा ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस घटना की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंदरपाल मल्होत्रा को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया था। यह जानकारी मिलते वह मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों से भी बात की। उन्होंने कहा कि अभी तक सिर्फ 300-400 लोगों ने ही अपने घर के बाहर मोदी परिवार की नेम प्लेटें लगाई थी,जिसे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस नेता सहन नहीं कर सके,लेकिन मोदी और उनके द्वारा किए गए कार्य जनता की नस नस में है। उसे वह कैसे बाहर करेंगे। विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा के प्रदेश महामंत्री हुकुम चंद,डा.बीआर अंबेडकर जिला के अध्यक्ष रवि रावत और अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के अलावा मलोया वासी मौजूद रहे।

You can share this post!

चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की नवनिर्वाचित टीम ने संजय टंडन से की मुलाकात

अगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन व त्यौहारो के दृष्टिगत जनता में सुरक्षा भाव पैदा करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी रामघाट

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments