Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
राजनीति

आयकर विभाग द्वारा नोटिस आने पर कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ ने विरोध दर्ज करवाया एवं भाजपा पर लगाया आरोप

 चंडीगढ़

आयकर विभाग द्वारा नोटिस आने पर कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ ने विरोध दर्ज करवाया एवं भाजपा पर लगाया आरोप

 सुनील कुमार पांडेय 

अपनी निश्चित हार के डर से भाजपा सरकार ओच्छे हथकंडे अपना रही है - कांग्रेस

आय कर विभाग भाजपा के दबाव में कांंग्रेस को गलत नोटिस भेज रहा है

कांग्रेस के पिछले आठ साल के आयकर केस दुबारा खोले जाना अन्याय पूर्ण

कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ जमा करने के ताजा नोटिस गैरकानूनी :- कांग्रेस

चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष एच. एस लक्की के नेतृत्व में  आज कांग्रेस पार्टी ने भाजपा द्वारा कांग्रेस पार्टी के बैंक खाते को फ्रीज़ करने और भारत के लोकतंत्र को विफल करने के लिए उनके अवैध और हताशा भरे प्रयासों  के खिलाफ एक अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आज  आयकर विभाग द्वारा सभी नियमों और कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए कांग्रेस पार्टी को 1823 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए ताज़ा नोटिस दिए जाने के विरुद्ध लामबंद हुए थे।

यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव शर्मा ने भाजपा के तानाशाही रवैये के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन की इजाज़त देने से इन्कार करने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन की आलोचना की, जिसके कारण कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने पार्टी कार्यालय की छत पर चढ़ कर भाजपा के विरोध में नारे लगाकर, थाली बर्तन बजा कर और  काले झण्डे लहरा कर प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ा।

इस अवसर पर स्थानीय कांग्रेस के अध्यक्ष एच़ एस लक्की ने कहा कि एक सरासर अन्याय पूर्ण  और मनमानी कार्यवाही करते हुए आय कर विभाग ने कांग्रेस पार्टी के पिछले आठ वर्षों के आयकर मामलों को फिर से खोल दिया है, जिनका पहले ही न्यायसंगत आकलन हो चुका था । ऐसा इसलिए किया गया कि कांग्रेस पार्टी धन की कमी के कारण आगामी आम चुनाव न लड़ सके। लक्की ने कहा कि भाजपा जानबूझ कर प्रमुख विरोधी पार्टी को निशाना बना कर देश में लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश कर रही है। इसी तरह की हताशा पूर्ण कार्रवाई से यह भी संकेत भी मिलता है कि भाजपा देश में तेजी से अपनी जमीन खो रही है और आने वाले चुनाव में देश की जनता उसे सत्ता से बाहर को तैयार बैठी है, जिसका अंदेशा उसे हो चुका है।

कांग्रेस पार्टी ने भाजपा द्वारा देश में विरोधी दलों  के खिलाफ  केंद्रीय एजेन्सियों का दुरूपयोग किए जाने के खिलाफ अपना विरोध आगे भी जारी रखने का फैसला किया है।

विरोध प्रदर्शन में भाग लेने वाले प्रमुख कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जी.एस कम्बोज, एस.ए खान, राजीव मौदगिल, अच्छे लाल गौड़, जाहिद परवेज़ खान, सचिन गालव, बीरेंद्र रावत, नरिंदर नंदी, सुरजीत ढिल्लों, सागर सिंह, संजीव गाबा, सुभाष गहलोत, मनोज लुबाना, राहुल वासु, सुभाष पाल, बलविंदर कौर, सुलेमान, गुरदर्शन सिंह, अजय कुमार, हरजिंदर सिंह, आनंद वालिया, मुकेश, रणजोत सिंह, सोनिया जायसवाल, सतबीर सांगवान, राकेश बरोटिया, सरबजीत कौर और विक्टर सिद्धू  शामिल थे।


You can share this post!

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला पदाधिकारीयों ने संजय टंडन से मुलाकात कर लिया मार्गदर्शन

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शहर में अपने आवास से शुरु की मैं हूं मोदी परिवार की नेम प्लेट लगाने की शुरुआत

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments