Breaking News
  1. No breaking news available
news-details
ताज़ा खबर

आपरेशन सिंदूर राष्ट्र का गौरव बन गयाःअनिल दूबे

आपरेशन सिंदूर राष्ट्र का गौरव बन गयाःअनिल दूबे

-कुदरहा के ब्लाक प्रमुख की अगुवाई में निकाला तिरंगा यात्रा, जगह-जगह कस्बा वासियों ने किया पुष्प वर्षा से स्वागत

- भारत अब आतंकवाद पर चुप रहने वाला नहींः ब्रह्मदेव यादव देवा

बस्ती। कुदरहा के ब्लॉक प्रमुख अनिल दूबे तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि आपरेशन सिंदूर राष्ट्र का गौरव बन गया है। तिरंगा यात्रा देश के सभी नागरिको आतंकबाद के खिलाफ एक जुटता का संदेश है। भारतीय सैनिकों के पराक्रम ने देश का मन और सम्मान बढ़ने के साथ-साथ पाकिस्तान के कई ठिकाने नस्ताबूत हुए और पाकिस्तान नतमस्तक भी हुआ। भाजपा जिला पिडड़ा वर्ग के अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव देवा ने कहा कि भारत अब आतंकवाद पर चुप रहने वाला नहीं है। पहलगाम में 26 पर्यटकों की क्रूरता से हत्या के बाद भारत ने सबक सिखा दिया। कस्तूरबा की छात्राओं ने हाथ में तिरंगा लिए जय घोष के नारे लगाती रही। प्रधान संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, बबलू सिंह, अजय पाल, मंडल अध्यक्ष मनोज पासवान, मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली गयी। जिसमें कस्तूरबा के बच्चे भी सामिल हुए। यह यात्रा ब्लाक मुख्यालय से निकाल कर कुदरहा बाजार होते कल्याणपुर पहुंची और वहां से पुलिस चौकी तक गयी। यात्रा के दौरान कस्बा वासियों में उमंग दिखा और जगह-जगह पुष्प वर्षा हुआ और लोग भारत माता की जय, बंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदावाद का नारा लगाते दिखे। यात्रा में राम प्रकाश यादव, बलवंत सिंह, ओमकार चौधरी, सच्चिदानंद यादव, सदरूद्दीन, रविंद्र अग्रहरि, रमेश चौधरी, इंद्र कुमार, सोनू यादव, जनार्दन गोस्वामी रामसुंदर राजभर विंदेश्वरी प्रसाद मिश्र, रमेश मिश्रा, दिनेश चौधरी सुनील गौतम, बिजली गोस्वामी, डा ह्यूम शाहिद तमाम क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा में चौकी इंचार्ज रामानंद सिंह तिरंगा यात्रा के दौरान लगे रहे।

You can share this post!

आखिर डीएम को गुस्सा आ ही गया, चपेट में एक्सईएन सिंचाई आए

भारतीय सेना ने दुश्मनों को सबक सिखाने का काम कियाःविधायक

Tejyug News LIVE

Tejyug News LIVE

By admin

No bio available.

0 Comment

Leave Comments