फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़
- Posted By: Tejyug News LIVE
- टॉप न्यूज़
- Updated: 4 January, 2025 19:24
- 770
फिल्म 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान संध्या थिएटर में हुई भगदड़ मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन को बड़ी राहत मिली है। नामपल्ली कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए अभिनेता को नियमित जमानत दे दी है।
संध्या थिएटर भगदड़ मामले पर आज कोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने अल्लू अर्जुन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें राहत दी। यह मामला तब चर्चा में आया था, जब 'पुष्पा 2' की स्क्रीनिंग के दौरान भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई थी। कोर्ट के इस फैसले के बाद अभिनेता और उनके प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है।

Comments